टर्म इंश्योरेंस एक लाईफ इंश्योंरेंस प्लान है जो किसी भी व्यक्ति को निश्चित समय के लिये लाईफ कवर देता है। यदि पालिसीहोल्डर बीमाकर्ता की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में पाॅलिसीहोल्डर के वारिस को पाॅलिसी से संबंधित जो भी बेनिफिट या राशि होते है दे दिये जाते है।
किसी भी टर्म इंश्योरेेंस प्लान में सामान्य इंश्योंरेंस प्लान की तुलना में कम प्रीमियम में अधिक बेनिफिट दिये जाते है, व एक छोटी सी राशि में अत्यधिक लाईफ कवर या बेनिफिट दिये जाते है।
टर्म इंश्योरेंस का फायदा
टर्म इंश्योरेंस में एक छोटी प्रीमीयम में काफी बडे राशि का बीमा होता है यही टर्म इंश्योरेंस का सबसे अच्छा फीचर होता है।
यदि पालिसीहोल्डर की पाॅलिसी की अवधि में मृत्यु हो जाती है तो उसके वारिस को बेनेफिट या बीमाराशि दे दी जाती है।
इसे एक उदाहरण के माघ्यम से भी समझा जा सकता है यदि किसी 4 लोगें के परिवार में एक ही व्यक्ति पैसे कमाने वाला है तो उसकी असमय मृत्यु होने पर परिवार के 3 लोगों को अपने जीवनयापन करने में तकलीफ आ सकती है। इस स्थिति में यदि वह व्यक्ति टर्म इंश्योरंेस प्लान ले लेता है तो उसकी असमय मृत्यु होने पर उसके वारिस को पाॅलिसी बेनिफिट या जीवन यापन करने के लिये इंश्योरेंस की राशि मिल जाती है जिससे वह अपने परिवार का भरन पोषण कर सकता है।
टर्म इंश्योरेंस या टर्म प्लान की प्रीमीयम कितनी होती है
टर्म इंश्योरेंस प्लान की प्रीमीयम पाॅलिसीहोल्डर की उम्र व कितने वर्षो तक उसने कवर लिया है इस बात पर निर्भर करती है। विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी की प्रीमीयम अलग अलग हो सकती है। यदि 25 वर्ष का कोई व्यक्ति 1 करोड रूपये का इंश्योरेंस 35 वर्ष के लिये लेता है तो उसे लगभग 8000 रूपये प्रतिवर्ष 35 साल तक देने होंगे। इन दौरान यदि उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके वारिस को 1 करोड रूपये की राशि मिल जाती है। यदि उसकी पूरी पाॅलिसी अवधि में मृत्यु नही होती है तो उसे कोई राशि नहीं मिलती है।
पाॅलिसीहोल्डर पाॅलिसी लेते समय यदि अतिरिक्त फीचर या रायडर लेता है तो उसे पालिसी अवधि पूरी होने के बाद भी थोडी राशि मिलती है।
सबसे अच्छा टर्म प्लान कौन सा है
एक अच्छा टर्म प्लान इस बात पर निर्भर करता है कि आप जो प्लान ले रहे है उसकी प्रीमीयम, फीचर्स एवं उसका क्लेम सेटलमेंट रेशो कैसा है। सभी इंश्योरेंस कंपनीज के आॅनलाईन प्लेटफार्म एवं सरल प्रीमीयम कलेक्शन सुविधा होने के कारण सर्विसेज से संबंधित अब तकलीफ नहीं आती है।
फिर भी आपको टर्म प्लान उस कंपनी से लेना चाहिये जिसकी आपके शहर में शाखा उपलब्ध हो जिससे पाॅलिसी से संबंधित सर्विसेज आपको जल्दी उपलब्ध हो सके।
टर्म इंश्योरेेंस क्लेम सेटलमेंट रेशो क्या होता है
प्रत्येक लाईफ इंश्योरेंस कंपनी इंश्योरेंस रेगुलेटरी एवं डेवलपमेंट अथाॅरिटी को हर साल क्लेम सेटलमेंट के आंकडे देती है सरल शब्दों में इसे कह सकते है कि पिछले 1 वर्ष में इंश्योरेंस कंपनी के पास जितने क्लेम सामने आये एवं उनमें से जितने क्लेम कंपनी द्वारा सेटल कर दिये गये, इसी आंकडे का प्रतिशत क्लेम सेटलमेंट रेशो होता है।
टर्म प्लान से संबंधित आप यदि किसी भी प्रश्न का जवाब चाहते हो तो नीचे कमेंट सेक्शन में टाईप कर सकते है।


Seeing is believing.
These are genuinely wonderful ideas in on the topic of blogging.
You have touched some nice things here. Any way keep up wrinting.
Thanks