गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन है जो सोने के गहनोें एवं बैक द्वारा जारी सोने के सिक्कों पर दिया जाता है।
बैंक या फायनेंस कंपनीज हमारे सोने के गहनों को सुरक्षा के साथ अपने लाॅकर में रखती है एवं उसके अगेन्स्ट हमें लोन देती है। यह लोन कुछ दिनों से लेकर 1 साल तक होता है। लोन का टाईम पूरा होने पर हमें लोन अमाउन्ट व इंटरस्ट जमा करना होता है। यदि लोन अमाउन्ट की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो केवल इंटरस्ट भरकर भी उसे आगे बढाया जा सकता है। जब आपके पास लोन अमाउन्ट व ब्याज की व्यवस्था हो जाती है तो आप गोल्ड लोन को बंद कर गहने वापस ले सकते है।
गोल्ड लोन कौन कौन ले सकते है ?
गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड है जिसे कोई भी व्यक्ति अपने या परिवार के सदस्य के नाम से ले सकता है। इस लोन की सबसे खास बात यही है कि यह लोन सबसे आसानी से और कम समय में कम से कम डाॅक्यूमेंट्स के साथ हमें उपलब्ध हो जाता है।
गोल्ड लोन पर कितना ब्याज लगता है ?
गोल्ड लोन का इंटरस्ट अलग अलग बैंको में अलग अलग होता है सामान्यतः यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितने रूपये का लोन ले रहे है। गोल्ड लोन का ब्याज 9 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक भी होता है। किसी भी नेशनलाईज्ड बैंक/प्रायवेट बैंक से लोन लेने पर कम ब्याज लगता है।
सामान्तः एनबीएफसी- नाॅन बैंकिंग फायनेंस कंपनीज आपको लोन पर अधिक राशि उपलब्ध करती है, परंतु इनका ब्याज अधिक होता है।
गोल्ड लोन में चार्जेस कितने लिये जाते है ?
गोल्ड लोन में 4 प्रकार के चार्ज होते है जो इस प्रकार है
प्रोसेसिंग फीस या फाईल चार्ज 0.25 प्रतिशत से 1 प्रतिशत
ब्याज 9 प्रतिशत से 30 प्रतिशत
फोरक्लोजर चार्ज 0.50 प्रतिशत से 2 प्रतिशत
वेल्यूऐशन चार्ज रू. 250 से 500 तक
रिन्यूअल चार्ज रू.250 से 1000 प्रत्येक रिन्यूअल पर
बैंक गोल्ड लोन किस आधार पर देते है ।
आपको जो लोन दिया जाता है आपके सोने की क्वालिटी के आधार पर दिया जाता है। यहां क्वालिटी का मतलब सोने के कैरेट से है आपका सोना जितना शुद्ध होगा आपको लोन भी ज्यादा मिलेगा।
सामान्यतः लोन 18 केैरेट से 24 कैरेट के बीच दिया जाता है। 24 कैरेट का रेट केवल सिक्के में दिया जाता है क्योंकि सिक्के सामान्यतः 24 केरेट सोने के होते है। गहने बनाते समय उसमेें दूसरी धातु भी मिलाई जाती है इसलिये कोई भी गहने 24 केरेट में नही बनाये जा सकते है।
सामान्यतः गहने 18 से 22 केरेट के मध्य के होते है, इसलिये बैंक भी 18 से 22 केरेट के रेट के अनुसार ही फंंिडंग करता है।
गोल्ड लोन कितना मिल सकता है ?
चूंकि गोल्ड लोन सोने की वर्तमान भाव पर निर्भर करता है अतः लोन राशि का आकलन भी सोने की कीमत के अनुसार बदलता है।
बैंक/एनबीएफसी किसी भी गहने की कीमत का लगभग 75 प्रतिशत तक फंडिंग करते है।
प्रत्येक बैंक का गोल्ड लोन देने का रेट अलग अलग होता है। यदि 24 केरेट सोने का भाव लगभग रूपये 52000 प्रति 10 ग्राम है तो बैंक गहने पर लगभग 35,000 से 40,000 प्रति 10 ग्राम की दर से लोन दे सकता है। यदि आप लोन अधिक से अधिक लेना चाहते हो तो आपको किसी भी प्रायवेट बैंक/एनबीएफसी से लोन लेना चाहिये।
वर्तमान में गोल्ड के रेट में आयी अचानक तेजी के कारण आरबीआई ने हाल ही में बैंको को 90 प्रतिशत तक फंडिंग करने की छूट दी है।
गोल्ड लोन के लिये कौन कौन से डाॅक्यूमेंट जमा कराने होते है ?
गोल्ड लोन लेने हेतु केवाईसी डॅाक्यूमेंट जरूरी होता है। सामान्यतः किसी भी बैंक में फंडिंग करने से पहले लोन लेने हेतु आईडंेटिटी प्रुफ एडेस प्रुफ एवं फोटो देना जरूरी होता है।
गोल्ड लोन में ध्यान रखने लायक बातें।
1 गोल्ड लोन 3 माह/6 माह/12 माह के लिये लिया जा सकता है अतः लोन लेने से पहले यह समझ लेना चाहिये कि आपको ब्याज कितने समय में भरने में आसानी होगी।
2 गोल्ड लोन लेने से पहले आपको यह ध्यान रखना चाहिये कि आपको कितने समय के लिये लोन की आवश्यकता है यदि आपको 6 महीने के लिये लोन की जरूरत है तो 6 माह के लिये ही लें।
3 गोल्ड लोन लेने से पूर्व चार्जेस को अच्छी तरह समझ लेना चाहिये।
4 जिस शहर में आप रह रहे हो उसी शहर की बैंक से लोन लेना चाहिये।
5 अधिक राशि के लोन पर ब्याज भी कम होती है अतः अलग अलग बैंक से लोन न लेकर एक ही बैंक से लोन लेना अच्छा होता है।
6 लोन लेने से पहले नाॅमिनेशन जरूर कराये जिससे यदि आपकी असमय मृत्यु हो जाने पर आपके वारिस को गहने दिये जा सके।
7 एक लाख रूपये का गोल्ड लोन लेने पर बैंक एक्सीडेंटल इंश्योरंस भी करती है जिसका प्रीमीयम लगभग 200 रूपये आपके लोन खाते से लिया जाता है। बैंक अधिकारी से बात करके आप इस सुविधा का आसानी से लाभ ले सकते है।
8 लोन लेने के बाद ब्याज का भुगतान सही समय पर करना चाहिये सही समय पर ब्याज नहीं भरने पर बैंक 1 महीने तक इंतजार करती है ओैर बाद में गहनों की निलामी कर देती है। लोन लेते समय आपको अपना सही एडेस व सही मोबाईल नंबर लोन खाते में अपडेट कराना चाहिये जिससे आपको भेजी गई जानकारी सही समय पर उलबब्ध हो सके।
गोल्ड लोन के फायदे ।
गोल्ड लोन तुरंत लिया जा सकने वाला लोन है जो सामान्यतः किसी भी आकस्मिक खर्चे की स्थिति में लिया जा सकता है।
एक वर्ष का गोल्ड लोन लेकर यदि आपने समय से भुगतान कर दिया है तो आपका सिबिल स्कोर/क्रेडिट स्कोर अच्छा हो जाता है।

